फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The youth ran away after stealing the car, the police caught

कार चोरी कर भागा युवक, पुलिस ने दबोचा

Tue, 25 Jan 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
The youth ran away after stealing the car, the police caught
एक युवक हाईवे किनारे खड़ी कार चोरी कर फरार हो गया। कार चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर युवक को कार समेत दबोच लिया। पुलिस ने कार चालक की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश करके उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल के सेक्टर-चार निवासी पवन नरूला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब सवा एक बजे वह अपने भाई के साथ नैनीताल से रुड़की आ रहे थे। रुड़की में मलकपुर चुंगी के पास उन्होंने करनाल का पता पूछने के लिए कार रोक ली और दोनों कार से नीचे उतर गए। कार में चाबी लगी हुई थी। इस बीच एक युवक कार लेकर फरार हो गया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर कार की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि कार इब्राहिमपुर से रामपुर ईदगाह चौक की तरफ जा रही है। पुलिस ने कार का पीछा कर सपना टॉकीज के पास पकड़ लिया। पुलिस कार और युवक को सिविल लाइंस कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी अजरुदीन निवासी इस्लामनगर मच्छी मोहल्ला, रुड़की को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed