{"_id":"64a9a2a2a22053c0fc0ee4a9","slug":"the-young-man-was-stabbed-in-a-transaction-dispute-roorkee-news-c-5-1-drn1027-195648-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लेनदेन के विवाद में युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लेनदेन के विवाद में युवक को मारा चाकू
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस फरार हमलावर की तलाश कर रही है।
शनिवार दोपहर रामपुर चुंगी से कुछ युवक गुजर रहे थे। इस बीच एक युवक ने सड़क किनारे खड़े दो भाइयों से कुछ सामान खरीदने की बात कही। इस पर दोनों भाइयों ने सामान दिलाने का वादा किया। इस पर युवक ने उन्हें दो हजार रुपये दे दिए। एक भाई सामान लेने चला गया जबकि दूसरा भाई युवक के पास ही खड़ा रहा। काफी देर तक उसका भाई वापस नहीं आया तो युवक ने अपने रुपये वापस मांगे। बताया जा रहा है कि इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि सैयाद निवासी रामपुर पर हमला किया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।