{"_id":"5e20a6eb8ebc3e4b0658a54c","slug":"the-world-of-flowers-was-planted-in-seven-hundred-pots-roorkee-news-drn3329998182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सौ गमले में रोप दिया फूलों का संसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सौ गमले में रोप दिया फूलों का संसार
विज्ञापन
मेरी बगिया.....जादूगर रोड निवासी प्रीतपाल कौर ने इस तरह से सजाया है अपना लॉन।
- फोटो : ROORKEE
किसी ख्वाब को साकार करने के लिए महज संसाधनों का होना ही काफी नहीं, बल्कि उन सपनों के प्रति लगाव और प्रेम भी जरूरी है। यह बात सिविल लाइंस जादूगर रोड निवासी प्रीतपाल कौर पर सटीक बैठती है। बड़ी कोठी में पड़ी खाली जगहों को उन्होंने फूल, पौधों के प्रति प्रेम से सींचा और आज उन्होंने अपनी कोठी की बगिया में सात सौ से ज्यादा गमले लगाकर नायाब नजीर पेश की। लोग उनकी बगिया को देखने के लिए पहुंचते हैं।
प्रीतपाल कौर ने बताया कि जब वह शादी के बाद इस घर में आई थीं तो उनकी कोठी का काफी बड़ा हिस्सा खाली था। उन्हें फूल व पौधों से बचपन से ही प्रेम था तो उन्होंने बगिया बसाने की सोची। धीरे-धीरे गमले बढ़ते गए और पौधों की संख्या बढ़ती गई। देखते ही देखते फूलों का संसार चमकने लगा। अब उन्हें इन पौधों से बेहद प्यार है। सुबह उठते ही हर दिन इनकी देखभाल करने से जो सुकून मिलता है। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी बगिया में सौ से अधिक प्रजाति के फूलों के अलावा हर तरह के फलों के पेड़ भी खुशबू बिखेर रहे हैं। उन्होंने अपने लॉन को भी खास तरह से सजाया है। प्रीतपाल कौर ने बताया कि लॉन के भीतर एक हिस्से को ऊपर उठाकर उसमें सीढ़ियां बनाई गईं और फूलों के साथ लाइटें लगाकर लॉन को डेकोरेट किया गया। उसे लोग देखते हैं तो उन्हें बेहद अच्छा लगता है।
ये हैं फूलों की प्रजाति
बोगल बेलिया, कैप्टस, रात की रानी, कोलियस, क्रोटन, फर्र, गुलदावरी, हेगिंग पोट्स, सीजनल फ्लोवर, डॉग फ्लोवर, परवीना व तुलसी आदि। इसके अलावा लीची, संतरा, चीकू, अमरुद, आड़ू, नींबू, हरी मिर्च, धनिया व पुदीना आदि के भी पेड़ लगाए गए हैं।