फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The whole world believes in the iron of the Indian Army: Sharma

पूरा विश्व मानता है भारतीय सेना का लोहा: शर्मा

Tue, 05 Oct 2021 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The whole world believes in the iron of the Indian Army: Sharma
रुड़की स्थित बीएसएम इंटर कालेज में स्वर्णिम विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व राज - फोटो : ROORKEE
नगर के बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित स्वर्णिम विजय दिवस पर 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत का जश्न मनाया गया। साथ ही भारतीय सेना के अदम साहस और शौर्य की गाथा भी सुनाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएसएम इंटर कॉलेज में 84 यूके बटालियन एनसीसी की ओर से 1971 में भारत-पाक युद्ध की घटना को स्वर्णिम विजय दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जाधारी एवं बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि 1971 का भारत-पाकिस्तान का युद्ध यह दर्शाता है कि भारतीय सेना जांबाज सेना है, जिसने पाकिस्तानी सेना के 93000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया था। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को बताना है कि हमारी भारतीय सेना का लोहा पूरा विश्व मानता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कर्नल राजेंद्र सिंह ने कहा कि एनसीसी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से छात्र अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम में बीएसएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौतम वीर ने भी 1971 के युद्ध के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अजय कौशिक ने किया। इस अवसर पर कैडेटों ने भाषण, गीत और कविता के माध्यम से भारत के सैनिकों को सम्मान दिया। इस अवसर पर एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कंडारी, कमल मिश्रा, जिवेंद्र, शैलेंद्र पंत, मोहित कुमार, कैडेट विवेक, अक्षत गौतम, प्रिंस, हर्ष, भावना और रचना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘1971 का युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक’
रुड़की। भारत पाकिस्तान के 1971 युद्ध के 50वें विजय दिवस की स्मृति में सेंटएंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंगलवार को ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य सेवानिवृत्त कर्नल प्रदीप नैथानी ने किया। इस दौरान एनसीसी केयर टेकर मोहिनी शर्मा ने 1971 भारत पाक युद्ध के विषय में भारतीय सेना के गौरवपूर्ण प्रदर्शन का वर्णन किया। कर्नल नैथानी ने भारतीय सेना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक व गौरवान्वित करने वाला है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर एलिस जोसेफ ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में होना बहुत ही गर्व का विषय है। इससे छात्रों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागेगी। इस मौके पर सिस्टर डोरीन डिसूजा, प्राचार्य सिस्टर एलिस जोसेफ, उप प्रधानाचार्य सिस्टर लवीना और दिव्यांशी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed