फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The warm tone of JM hot chili-salt taste

तीखी मिर्च-नमक चखकर जेएम के तेवर हुए गर्म

Sun, 31 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 31 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। मिड-डे मील में डाली गई तीखी मिर्च एवं नमक चखकर ज्वाइंट का पारा चढ़ गया। उन्होंने अध्यापकों को इस पर जमकर फटकार लगाई और मिड-डे मील में सुधार लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल भौरी गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव में स्थित प्राथमिक, माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मिड-डे मील को चेक करने के लिए स्वयं खाया तो भोजन खाते ही उनकी आह निकल गई। मिड-डे मील में अधिक मात्रा में मिर्च एवं नमक डाला गया था। जो खाने योग्य कम फेंकने लायक था। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अध्यापकों को बेस्वाद का मिड-डे मील बनाने पर जमकर लताड़ पिलाई। कहा कि मिड-डे मील गुणवत्तायुक्त बनाया जाए। आगे से शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जेएम ने बच्चों को शिक्षा का स्तर जाना, जो संतोषजनक नहीं मिला। वहीं उन्होंने अध्यापकों को किताबी ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान की जानकारी भी बच्चों के देने की अपील की। विद्यालय में साफ-सफाई पर भी जोर दिया। इस मौके पर पटवारी ऋषिपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed