फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The wait is over, the board's marksheet reached the schools

इंतजार खत्म, स्कूलों में पहुंची बोर्ड की मार्कशीट

Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, the board's marksheet reached the schools
रुड़की स्थित बीएसएम इंटर कालेज में छात्रों को मार्कशीट बांटते शिक्षक। - फोटो : ROORKEE
अगस्त से ही बोर्ड की मार्कशीट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने स्कूलों को दसवीं और 12वीं की मार्कशीट भेज दी है। छात्र अब स्कूलों से मार्कशीट लेकर अगली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई गई थीं। शिक्षा विभाग ने एक निर्धारित फार्मूले के आधार पर दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। करीब एक महीने पहले उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। पास हुए छात्रों ने तभी से अगली कक्षा में प्रवेश के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं। हालांकि, मार्कशीट आए बिना छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में परिणाम घोषित होने के बाद से छात्र मार्कशीट आने का इंतजार कर रहे थे। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने सभी कॉलेजों में मार्कशीट भेज दी है।
विज्ञापन

स्कूलों में मार्कशीट का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। मार्कशीट लेकर दसवीं के छात्र 11वीं और 12वीं के छात्र स्नातक या अन्य टेक्निकल कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि बोर्ड ने विद्यालयों को मार्कशीट जारी कर दी है। स्कूलों ने मार्कशीट वितरण शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बीएसएम इंटर कॉलज और राजकीय इंटर कॉलेज में मार्कशीट वितरण का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed