{"_id":"68c30d2d053392686a087a6b","slug":"the-villagers-hand-bone-was-broken-by-attacking-him-with-an-iron-rod-roorkee-news-c-5-1-drn1027-786462-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लोहे की रॉड से हमला कर ग्रामीण के हाथ की हड्डी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लोहे की रॉड से हमला कर ग्रामीण के हाथ की हड्डी तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में दो भाइयों ने एक ग्रामीण पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी सुखबीर ने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव के ही आरोपी अमरदेव और सहदेव व उनके बीच न्यायालय में मामला चल रहा है। इसे लेकर आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। 28 जुलाई की सुबह वह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था।
इस दौरान यहां पहले से मौजूद अमरदेव और सहदेव ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया और उसके हाथ की हड्डी टूट गई। शोर मचाने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा जिससे उसकी जान बच सकी। मामले में पुलिस को शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई जिस पर उसने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।