फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The vest of a famous company got torn, the lawyer created a ruckus

Roorkee News: फटा निकला नामी कंपनी का बनियान, वकील ने किया हंगामा

Fri, 04 Apr 2025 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The vest of a famous company got torn, the lawyer created a ruckus
एक वकील नामी कंपनी के शोरूम से बनियान लेकर घर पहुंचे। चेक करने पर वह फटा हुआ निकला। वह वापस करने शोरूम पर गए तो कर्मचारियों ने इन्कार कर दिया। वकील के बार-बार कहने के बाद भी बनियान वापस नहीं लिया। इस पर वकील ने हंगामा कर दिया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह वकील को समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित हरिद्वार रोड पर नामी कंपनी का शोरूम है। बताया जा रहा है कि रुड़की निवासी एक वकील शोरूम से बनियान लेकर गए थे। घर ले जाने पर उन्होंने बनियान चेक किया तो वह फटा हुआ निकला। इस पर वह शुक्रवार शाम शोरूम पर पहुंचे और बनियान खराब निकलने की बात कही और उसे वापस करना चाहा। शोरूम पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बनियान वापस लेने से इन्कार कर दिया। वकील ने कई बार आग्रह किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह वकील को समझाकर शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने भी सामान वापस ले लिया जिसके बाद मामले का निपटारा हुआ। एसएसआई विनोद थपलियाल ने बताया कि मामले का निपटारा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed