{"_id":"69d267a96709b33bad02659e","slug":"the-urs-concluded-with-a-kul-sharif-mehfil-e-samaan-and-a-langar-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-153294-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कुल शरीफ, महफिल-ए-समां और लंगर के साथ हुआ उर्स का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कुल शरीफ, महफिल-ए-समां और लंगर के साथ हुआ उर्स का समापन
Sun, 05 Apr 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 05 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर में हजरत बाबा गुलाम जिलानी का 16वां उर्स संपन्न
- उर्स में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित साउथ अफ्रीका से भी अकीदतमंद पहुंचे।
पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के खास खादिम हजरत बाबा गुलाम जिलानी का 16वां सालाना उर्स रविवार को पूरे श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न हुआ। उर्स का समापन कुल शरीफ की रस्म के साथ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
उर्स की अंतिम रस्म कुल शरीफ अदा से की गई जिसके बाद रंग चिश्तिया पढ़ा गया। इसके बाद महफिल-ए-समां का आयोजन किया गया और जायरीनों के लिए लंगर बांटा गया। इस दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं भी मांगी गई। कार्यक्रम में साहिबजादा शाह यावर अली ऐजाज साबरी, अंजुमन गुलामाने चिश्तिया वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन सैय्यद हाफिज मैराज साबरी और खादिम सूफी राशिद साबरी की ओर से विशेष महफिल का आयोजन किया गया। उर्स में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित साउथ अफ्रीका से भी अकीदतमंद पहुंचे। जायरीनों ने दरगाह पर चादर और फूल पेश कर अपनी मन्नतें मांगीं। उर्स के आखरी दिन सुबह 10 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसके बाद रंग चिश्तिया और महफिल-ए-समां का आयोजन हुआ। समापन पर अकीदतमंदों को तबर्रुक (प्रसाद) वितरित कर विदा किया गया। वहीं सूफी राशिद साबरी की ओर से उनके आवास पर भी कुल शरीफ और महफिल-ए-समां का आयोजन किया गया, जिसमें साहिबजादा शाह यावर अली ऐजाज साबरी समेत अन्य अकीदतमंदों ने शिरकत की।