{"_id":"6196663f29c94d379e760b62","slug":"the-unity-of-the-councilors-of-roorkee-municipal-corporation-paid-off-roorkee-news-drn3964228100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की निगम के पार्षदों की एकता रंग लाई, झबरेड़ा निकाय चित्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की निगम के पार्षदों की एकता रंग लाई, झबरेड़ा निकाय चित्त
विज्ञापन
रुड़की नगर निगम में जिला योजना समिति के चुनाव में जीतने के बाद स्वागत करते पार्षद।
- फोटो : ROORKEE
जिला योजना समिति के चुनाव में रुड़की नगर निगम के पार्षदों की एकता रंग लाई। रुड़की नगर निगम और झबरेड़ा नगर पंचायत के पैनल में 49 सदस्यों ने तीन सदस्यों के लिए वोटिंग की थी। तीनों सदस्य नगर निगम रुड़की के निर्वाचित हुए हैं। इसमें दो भाजपा के और एक निर्दलीय है। चुनाव में झबरेड़ा नगर पंचायत को करारी हार मिली।
जिला योजना समिति के चुनाव कोविड के चलते स्थगित हो गए थे। मार्च में ही रुड़की और झबरेड़ा क्षेत्र के निकायों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया था। चुनाव से पहले भाजपा की ओर से झबरेड़ा और रुड़की में सहमति बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, चुनाव में रुड़की और झबरेड़ा से तीन सदस्यों में से दो भाजपा के चुने गए जबकि तीसरा सदस्य भी रुड़की नगर निगम का निर्दलीय पार्षद है। चुनाव के दौरान रुड़की नगर निगम के 40 पार्षदों और झबरेड़ा नगर पंचायत के नौ सभासदों को एक पैनल में मतदान करना था। तीन सदस्यों के चुनाव के लिए झबरेड़ा नगर पंचायत से केवल एक सदस्य सतेेंद्र मित्तल ने नामांकन किया था। उन्हें 49 में से 26 मत मिले।
जबकि, नगर निगम रुड़की के विजयी पार्षदों में से भाजपा के नितिन त्यागी को 30, मीनाक्षी को 30 और निर्दलीय पार्षद मोहसिन अल्वी को 28 मत हासिल हुए हैं। रुड़की निगम के पार्षद नवनीत शर्मा को 26 और दया शर्मा को 12 मत ही मिले। ऐसे में तीन पदों पर रुड़की के पार्षदों की जीत को उनकी एकता का परिणाम माना जा रहा है। झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष अपने एक अदद सदस्यों को जिताने के लिए मेहनत करते दिखे, लेकिन उनकी मेहनत रंग नहीं ला सकी। सूत्रों के अनुसार, रुड़की के मेयर गौरव गोयल ने भी झबरेड़ा के प्रत्याशी की जीत के लिए जोड़तोड़ की कोशिश की, लेकिन रुड़की के पार्षदों ने एकराय होकर मतदान किया। इसके चलते झबरेड़ा के प्रत्याशी को जीत हासिल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
रुड़की पहुंचने पर पार्षदों का स्वागत
जिला योजना के चुनाव में जीत के बाद रुड़की नगर निगम पहुंचे पार्षद नितिन त्यागी, मोहसिन अल्वी ओर मीनाक्षी तोमर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान निगम के सभी पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।