फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The trouble of the passengers of Delhi reaching Haridwar increased again

हरिद्वार पहुंच रहे दिल्ली के यात्रियों की मुसीबत फिर बढ़ी

Sun, 12 Jun 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
The trouble of the passengers of Delhi reaching Haridwar increased again
नगला इमरती बाइपास पर रुट डायवर्जन के दौरान लगा जमा। - फोटो : ROORKEE
धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच रहे दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों की मुसीबत रूट प्लान बदलने के चलते एक बार फिर बढ़ गई है। रविवार को रुड़की से पहले मंगलौर हाईवे बाईपास से वाहनों को सीधे हरिद्वार न भेजकर लक्सर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इसके चलते नगला इमरती से डायवर्ट किए गए मार्ग पर टी-प्वाइंट के चलते वाहनों का लंबा जाम लगा। यहां डेढ़ किलोमीटर की दूरी नापने में एक घंटे का वक्त लगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

एकादशी स्नान पर लागू किए गए यातायात प्लान को रविवार को एक बार फिर बदल दिया गया। दिल्ली समेत राजस्थान व यूपी और अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों की मुसीबत प्रवेश द्वार नारसन बॉर्डर से कुछ आगे चलने पर बढ़ने लगी। करीब 20 किलोमीटर हरिद्वार की ओर से चलने पर मंगलौर में बनाए गए हाईवे बाईपास पर वाहनों को नगला इमरती के पास रोक दिया गया। यहां से सीधे हरिद्वार जाने में महज आधे घंटे का ही समय लगता है, लेकिन इन वाहनों को बैरीकेड लगाकर लक्सर की तरफ मोड़ दिया गया। नगला इमरती में फ्लाईओवर के नीचे से वाहनों को लक्सर की तरफ ले जाने से टी प्वाइंट पर रुड़की जा रहे वाहनों के चलते अवरोध का सामना करना पड़ा। कभी एक तरफ के वाहन रोके जा रहे थे तो कभी दूसरी तरफ के वाहन। इसके चलते टी प्वाइंट के एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पार करने में ही एक घंटा लग गया। इसके बाद लक्सर मार्ग पर करीब 15 किलोमीटर आगे बढ़ने पर बहादरपुर रेलवे फाटक पर यात्रियों का पसीना निकाला।
विज्ञापन

वीकेंड पर स्नान से ज्यादा पहुंचे वाहन
एकादशी स्नान पर निर्धारित किए गए रूट प्लान को वीकेंड पर बदलने के पीछे यात्रियों की संख्या में इजाफा बताया जा रहा है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि एकादशी स्नान पर नारसन बॉर्डर से पहले पुरकाजी से ही वाहनों को लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जा रहा था, लेकिन वीकेंड के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। वहीं, हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्री रविवार को वापसी करने लगे। इससेदिल्ली-हरिद्वार हाईवे को वन-वे करना पड़ा और इसी के चलते नगला इमरती से वाहनों को लक्सर की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed