{"_id":"6a23235677880ba3cb0ee6ff","slug":"the-teenage-girl-who-had-gone-missing-at-night-returned-safely-to-the-police-station-roorkee-news-c-5-1-drn1027-988902-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रात को लापता किशोरी सकुशल थाने लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रात को लापता किशोरी सकुशल थाने लौटी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली घर से लापता किशोरी शुक्रवार को अपने आप थाने पहुंच गई। तहरीर में किशोरी के पिता ने भट्ठे पर काम करने वाले युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 30 मई की रात करीब तीन बजे जब वह सोकर उठा तो उसे अपनी पुत्री बिस्तर से गायब मिली थी। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उसकी छोटी पुत्री ने बताया कि भगवानपुर चंदनपुर निवासी युवक जो बराबर के ही एक भट्ठे पर ईंट-भराई का काम करता है देर रात अपने साथी के साथ बाइक पर आया था।
वह उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ ले गया था। छोटी पुत्री ने बताया कि उसने उसे किसी को न बताने की कसम दी थी। इस कारण वह डर के मारे चुप थी। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई थी कि आरोपी उसकी पुत्री को कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। मंगलौर कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। किशोरी की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे थे लेकिन लापता किशोरी शुक्रवार को अपने आप थाने पहुंच गई। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि वापस आई किशोरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।