फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The strike continued on the second day, work in many offices affected

दूसरे दिन जारी रही हड़ताल, कई कार्यालयों में काम प्रभावित

Tue, 03 Mar 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The strike continued on the second day, work in many offices affected
रुड़की। जनरल ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान कई विभागों में हड़ताल का असर देखने को मिला।
विज्ञापन

कर्मचारियों के हड़ताल के कारण लोग परेशान रहे। हड़ताली कर्मचारियों का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को शहर में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, कोषागार, राज्य कर, चकबंदी, खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। भगवानपुर में ग्राम्य विकास विभाग व खाद्य विभाग के हड़ताली कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के रुड़की शाखा अध्यक्ष राजबल सिंह त्यागी ने वार्ता की। परिषद के सदस्यों ने बाद में रुड़की कोषागार और तहसील व पूर्ति विभाग के कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन किया। उसके बाद वे लोनिवि के कार्यालय गए। वहां पर हड़ताल पर बैठे लोनिवि के सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता व लिपिकों के साथ वार्ता की। लोनिवि के कार्यालय में हड़ताल होने से काम प्रभावित रहा। वहीं पूर्ति विभाग में भी पूर्ति निरीक्षकों के एक साथ कार्य बहिष्कार करने से खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में काम प्रभावित रहा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रुड़की शाखा अध्यक्ष राजबल सिंह त्यागी ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार प्रमोशन पर लगी रोक नहीं हटाती और अन्य मांगों को नहीं मानती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर सहेंद्रपाल, राकेश सैनी, पंकज बड़थ्वाल, हिमांशु रावत, सतीश सैनी, किरन, पवन कुमारी व लक्ष्मी यादव सहित कई कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed