फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The spark emanated from the wire, many bighas of wheat crop burnt

बिजली से निकली चिंगारी, कई बीघा गेहूं की फसल राख

Wed, 20 Apr 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
The spark emanated from the wire, many bighas of wheat crop burnt
बिजली के तारों से निकली चिंगारी से एक किसान की कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़क गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से किसान को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के गांव खुब्बनपुर निवासी विरेंद्र सिंह की कृषि भूमि पास के ही गांव डाडा जलालपुर से सटी है। करीब 15 बीघा भूमि में उन्होंने गेहूं की फसल उगा रखी थी। फसल पककर तैयार थी। बुधवार दोपहर खेत के ऊपर से जा रही बिजली की लाइन से अचानक चिंगारी निकली और गेहूं में आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सूचना खेत मालिक को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना भगवानपुर फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की। उधर, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि गांव में लेखपाल को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed