फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The SP leader arrested obscene things

सपा नेत्री से अश्लील बातें करने वाला दबोचा

Mon, 14 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Mon, 14 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन

रुड़की/पिरानकलियर। मुरादाबाद की एक सपा नेत्री से मोबाइल पर अश्लील बातें करने वाले आरोपी को यूपी पुुलिस ने रुड़की एसओजी की मदद से धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद एसएसपी के निर्देश पर मझोला थाने में मुकदमा दर्ज किया था। यूपी पुलिस आरोपी को लेकर मुरादाबाद रवाना हो गई है।

विज्ञापन

मुरादाबाद की एक सपा नेत्री कुछ माह पहले परिवार सहित पिरानकलियर में जियारत के लिए आई थी। पार्किंग में उन्हें एक युवक मिला था। उसने परिवार को गेस्टहाउस में कमरा दिलाया और जियारत के दौरान मदद करते हुए जान पहचान बना ली। लौटने के दौरान युवक ने सपा नेत्री का मोबाइल नंबर ले लिया था। आरोप है कि इसके बाद वह सपा नेत्री को फोन करने लगे। कुछ दिन नंबर बंद होने के बाद जब सपा नेत्री से उसकी बात हुई तो उसने अश्लील बातें और गाली गलौच शुरू कर दी। इस पर सपा नेत्री ने एसएसपी मुरादाबाद नितिन तिवारी को पूरा मामला बताया। मझोला थाने में मुकदमा दर्ज होने पर सब इंस्पेक्टर संजय कुमार की अगुवाई में यूपी पुलिस की एक टीम रविवार को पिरानकलियर पहुंची और एसओजी रुड़की की मदद से आरोपी चांद को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक चांद मूल रूप से जयपुर राजस्थान का रहने वाला है और कमीशन पर जायरीनों का ठहरने का इंतजाम कराता था।
विज्ञापन


फर्जी आईडी पर लिया था सिम
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फर्जी आईडी पर सिम लिया हुआ था। टीम के कलियर पहुंचने पर आसपास के लोगों को यह नंबर दिखाया गया। नंबर उनके मोबाइल में डालने पर पता चला कि आरोपी चांद है। इसके बाद पुलिस व एसओजी ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed