{"_id":"576adbf44f1c1bc525b4827a","slug":"the-soldiers-assaulted-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने किशोरी से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने किशोरी से किया दुराचार
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर सीआईएसएफ के एक सिपाही ने देहरादून बुलाकर अपने साथी संग उसके साथ दुराचार कर लिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने जीरो में एफआईआर दर्ज कर केस दून स्थानांतरित करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
रायसी चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (17 वर्ष) इंटर की छात्रा है। उसका कुछ समय से टाडा पट्टी भगवानपुर निवासी अंकित सैनी से प्रेमप्रंसग चल रहा था। अंकित सीआईएसएफ देहरादून में तैनात है। पीड़ित छात्रा 17 जून को अपने भाई के साथ धारीवाला गांव में अपनी बुआ के घर गई थी। 19 जून को वह हरिद्वार गई और वहां अपने प्रेमी के साथ देहरादून चली गई। छात्रा का आरोप है कि आईएसबीटी (देहरादून) के समीप अंकित ने अपने एक साथी देवेंद्र को भी अपने साथ लिया। उसके बाद दोनों उसे एक मकान में ले गए जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। उसके बाद परिजन उसे घर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
युवती की आपबीती सुनने के बाद परिजन मंगलवार देर रात कोतवाली लक्सर पहुंचे जहां उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि मामला देहरादून से जुड़ा होने के कारण जीरो में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपी सीआईएसएफ के जवान हैं। दोनों के खिलाफ जीरो एफआईआर करने के बाद मामले को देहरादून पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन