{"_id":"61e9778a92368b54211d7643","slug":"the-slips-will-be-removed-the-committee-is-getting-the-bonds-filled-roorkee-news-drn4021169113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होगी पर्चियों की किल्लत, समिति भरवा रही बांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर होगी पर्चियों की किल्लत, समिति भरवा रही बांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों को पर्चियों की किल्लत से निजात दिलाने के लिए गन्ना समिति ने बांड भरवाने का काम शुरू कर दिया है। जिन किसानों के पास बेसिक कोटे से ज्यादा गन्ना है, वे समिति पहुंचकर या पर्यवेक्षकों से संपर्क कर अपना बांड भरवा सकते हैं ताकि जल्द किसानों को नए बांड के आधार पर पर्चियां जारी की जा सकें।
अभी जनवरी खत्म भी नहीं हुआ है और किसान इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति में पर्चियों की किल्लत की शिकायत लेकर पहुंचने लगे हैं। किसानों के अनुसार, उनके बेसिक कोटे के हिसाब से गन्ना पर्चियां कम आ रही हैं। जबकि, काफी गन्ना अभी खेते में है। ऐसे में किसानों के सामने चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। जिन किसानों के पास गन्ना पर्चियां कम हैं और खेतों में निर्धारित पर्चियों से अधिक गन्ना खड़ा है, ऐसे किसान गन्ना समितियों में पहुंचकर पर्चियां बढ़ाने के लिए गन्ना बांड भरवाने की मांग कर रहे थे।
किसानों की समस्याओं को देखते हुए इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति में किसानों से बांड भरवाने का काम शुरू कर दिया गया है। समिति के सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि जरूरतमंद किसान बांड भर सकते हैं। गन्ना बांड भरने से उनकी पर्चियां बढ़ जाएंगी और आसानी से किसान गन्ने की आपूर्ति कर सकेंगे। पर्यवेक्षक अब गांव-गांव जाकर बांड भर रहे हैं। इसके बावजूद यदि किसी गांव में पर्यवेक्षक नहीं पहुंच पाए तो वे किसान समिति में आकर बांड भरवा सकत हैं। इसके बाद पर्चियां आने की रफ्तार बढ़ जाएगी।