फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The shopkeeper was beaten up, the bike was also broken

दुकानदार के घूरने पर मारपीट, बाइक भी तोड़ी

Wed, 27 Jul 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was beaten up, the bike was also broken
तीन युवकों ने दुकानदार के घूरने पर उसे रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि तीनों ने बाइक में भी तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जबरदस्तपुर गांव निवासी मुंतजीर ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव में ही परचून की दुकान है। वह दुकान का सामान लेने बाइक से लंढौरा जा रहा था। इस बीच गांव के पास रेलवे फाटक पर गांव के तीन युवकों ने रोक लिया और गाली-गलौज कर दी। तीनों युवकों ने घूरकर देखने की बात कहते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर तीनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरशद, साजिद और फारुख के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed