{"_id":"697a54ca7d2cb570ce0106c0","slug":"the-result-of-the-pradhan-post-in-lamgrant-is-locked-in-the-ballot-box-roorkee-news-c-5-1-drn1027-889422-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लामग्रंट में प्रधान पद का परिणाम मतपेटी में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लामग्रंट में प्रधान पद का परिणाम मतपेटी में बंद
विज्ञापन
भगवानपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लामग्रंट में ग्राम प्रधान पद के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी हुई। चुनाव में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें पवन चौहान, बेबी कौर और सीमा शामिल हैं।
मतदान राजकीय प्राथमिक विद्यालय लामग्रंट में कराया गया। वहां सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रही। इस दौरान चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखा गया। चुनाव परिणाम दो दिन बाद 30 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।