{"_id":"68d2e360f827120c440ad9e0","slug":"the-residents-of-krishnanagar-troubled-by-waterlogging-reprimanded-the-officials-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-795870-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जलभराव से परेशान कृष्णानगर के लोगों अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जलभराव से परेशान कृष्णानगर के लोगों अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जलभराव से परेशान कृष्णानगर के लोगों ने मंगलवार को नगर निगम का घेराव किया। यहां मेयर और नगर आयुक्त के न मिलने पर लोगों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं एई को जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगों का कहना था कि उनके क्षेत्र में कोई अधिकारी नहीं पहुंच रहा है। इसलिए उन्हें निगम आना पड़ा। मंगलवार को कृष्णानगर के लोगों ने नगर निगम पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद लोग मेयर के कक्ष में पहुंच गए। यहां कोई नहीं मिला। जिस पर लोगाें ने हंगामा कर दिया। एक महिला यह बताते हुए रो पड़ी कि उसके घर के बाहर कई फीट पानी भरा हुआ है। घर में सांप निकलने से उसका इकलौता पुत्र बाल-बाल बचा। इसी तरह अन्य लोगों ने बताया कि उनके घर में दो फीट पानी है। नगर निगम कोई समाधान नहीं कर रहा है। टैंकर और मोटर लगाकर दिखावा किया जा रहा है। जबकि टैंकर से जो पानी निकाला जा रहा है, वह फिर से वहीं आ रहा है। इस दौरान यहां पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रांत सिरोही और एई प्रेम कुमार शर्मा को लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगों ने अधिकारियों को स्कूल ड्रेस और जूते पहनकर पानी से गुजरते हुए घर पहुंच रहे बच्चों की वीडियो भी दिखाई। चेतावनी दी कि जल्द समाधान न हुआ तो निगम में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इस दौरान जूली सैनी, रचना, पूनम, शिप्रा, आनंद चौधरी, दीपक लाखवान, राजेश सैनी एवं विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।-- -- -- -- -- -
यहां लगा दिया कॉलोनी बिकाऊ है का बोर्ड
रुड़की। महिपाल कॉलोनी सुभाषनगर के लोग भी जलभराव से परेशान है। बारिश खत्म होने के बाद पानी भरा हुआ है। इससे परेशान लोगों ने मेन गेट पर कॉलोनी बिकाऊ है तक का बोर्ड लगा दिया है। कॉलोनीवासी दीपक शर्मा, लक्ष्य चौधरी, धर्म सिंह, पायल गुलाटी, तपन उपाध्याय, पिंकी,अनिल चौधरी, नरेश शर्मा, सोनू, सुमित सैनी आदि का कहना है कि जिस तरह के हालात है। उसमें लोगों के पास मकान बेचकर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।