{"_id":"644c10f306fa95c7220e9694","slug":"the-relative-beat-the-couple-hostage-roorkee-news-c-5-1-drn1030-143091-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रिश्तेदार ने दंपती को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रिश्तेदार ने दंपती को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
महिला ने रिश्तेदार पर लगाया अश्लील हरकतें करने का भी आरोप
लक्सर निवासी रिश्तेदार के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच
एक दंपती ने रिश्तेदार पर बहला-फुसलाकर घर ले जाकर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि रिश्तेदार ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की हैं। किसी तरह दोनों रिश्तेदार के चंगुल से बचकर घर पहुंचे। दंपती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी महावतपुर निवासी एक दंपती ने पुलिस को बताया कि लक्सर में उनका एक रिश्तेदार रहता है। दोनों दिन पूर्व रिश्तेदार उनके घर आया था। रिश्तेदार बहला-फुसलाकर उन्हें अपने घर ले गया। आरोप है कि रिश्तेदार ने दोनों को एक कमरे में बंधक बना लिया। विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट कर दी।
आरोप है कि रिश्तेदार ने महिला के साथ अश्लील हरकतें भी की। शुक्रवार को किसी तरह दोनों रिश्तेदार के चंगुल से बचकर घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दंपती के रिश्तेदार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।