फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The raid killed 21 cylinders seized

मारे छापे, 21 सिलेंडर जब्त

Wed, 11 Jan 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 11 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबे समय बाद आखिरकार प्रशासन को घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग की याद आ ही गई। बुधवार को   होटल-ढाबों में घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ प्रशासन की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासनिक टीम की ओर से कामर्शियल कार्यों में उपयोग हो रहे 21 घरेलू गैस सिलेंडर को जब्त कर लिए गए।   

शहर में होटल-ढाबों में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। होटल-ढाबों पर कामर्शियल सिलेंडरों की जगह घरेलू सिलेंडरों का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। अब बुधवार को प्रशासन ने घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग करने वाले होटल, ढाबों संचालकों पर कार्रवाई की तो अफरा-तफरी मच गई। तहसीलदार मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट चलाने वाले के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। रुड़की टाकीज से लेकर नगर निगम पुल, कलियर रोड, आजाद नगर से लेकर गणेशपुर पुल तथा स्टेशन रोड एवं स्टेशन के बाहर छापेमारी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रयोग हो रहे 21 घरेलू सिलेंडरों को पकड़कर जब्त कर लिया गया। उन्हें एक वाहन में भरकर तहसील में आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जमा करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान अपर तहसीलदार चित्रकुमार त्यागी, नायब तहसीलदार पीतम सिंह आदि मौजूद रहे। नायब तहसीलदार पीतम सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पूर्ति विभाग करेगा।
विज्ञापन


सिफारिशें भी नहीं आई काम
घरेलू सिलेंडरों को पकड़ने के दौरान कई नेताओं के फोन भी अधिकारियों पर आते रहे, लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। जिससे एक भी सिलेंडरों को नहीं छोड़ा गया। इससे सिलेंडर छुड़वाने वाले की सिफरिशें भी उनके काम नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed