{"_id":"6108211d8ebc3e84261ca54a","slug":"the-queue-of-devotees-at-the-door-of-the-innocent-roorkee-news-drn386336540","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव के द्वार लगी भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव के द्वार लगी भक्तों की कतार
विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के दुसरे सोमवार को जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दूूसरे सोमवार को भी शहर के शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। लोग शारीरिक दूरी के साथ लाइन में लगकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शिवभक्तों ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल आदि चढ़ाकर भोले से कोरोना से मुक्ति और खुशहाली की कामना की।
सोमवार को सुबह ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। अधिकतर श्रद्धालु नगर के शिवालयों और अन्य मंदिरों में जल चढ़ाने पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की लाइन लग गई थी। सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में लोग शारीरिक दूरी के साथ मास्क पहनकर लाइनों में खड़े दिखे। लोगों ने एक-एक कर शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। मंदिर समिति के सदस्यों ने शिवभक्तों से शारीरिक दूरी का पालन कराया। रामनगर में भी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध और जल चढ़ाकर शिव से मन्नतें मांगी। आचार्य राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को भी शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में प्रवेश से पहले मास्क अनिवार्य किया गया था। वैैसे तो किसी भी सोमवार को शिव की पूजा से फल प्राप्त होता है, लेकिन सावन के सोमवार को शिव आराधना का विशेष महत्व होता है।
--
गन्ने के रस से कराएं शिव को स्नान
सरस्वती मंदिर के आचार्य राकेश कुमार शुक्ल ने कहा कि कांवड़ यात्रा का चलन समुद्र मंथन के दौरान से शुरू हुआ था। तब विष पीने से शिव के हृदय से अग्नि की ज्वाला निकलने लगी तो देवताओं ने घड़ों से जल शिव के मस्तिष्क पर डाला। इसके बाद वे शांत हुए। तब से शिव को जल चढ़ाने की मान्यता है। जलाभिषेक से शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। वहीं, कामना प्राप्ति के लिए भी अलग-अलग द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है। पुत्र प्राप्ति के लिए गाय का दूध, लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने का रस, बुद्धि प्राप्ति के लिए शक्कर मिश्रित जल, रोग शांति के लिए कुशादक, असाध्य रोग से मुक्ति के लिए शहद, मनोकामना पूर्ति के लिए सरसों के तेल से शिव का अभिषेक करें।
विज्ञापन
--
घर-घर वितरित किया जाएगा गंगाजल : प्रदीप बत्रा
सिविल लाइंस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को विधायक प्रदीप बत्रा ने श्रद्धालुओं को गंगाजल वितरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते श्रद्धालु हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए रुड़की में ही गंगाजल की व्यवस्था की गई है। उनकी टीम ने रुड़की की जनता के लिए घर-घर गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था की है। टीम डोर टू डोर जाकर गंगा जल वितरित करेगी। वहीं, शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कविश मित्तल, सावित्री मंगला आदि लोग मौजूूद रहे।