{"_id":"dd0e8fa1ce512f03cf7c968135fe656f","slug":"the-principal-complaint-of-possession-of-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य ने एसडीएम से की कब्जे की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य ने एसडीएम से की कब्जे की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर।
विज्ञापन
रायसी स्थित इंटर कालेज की जमीन पर दबंग ने कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू
कर दिया। कालेज के प्रधानाचार्य ने उपजिलाधिकारी से निर्माण कार्य रुकवाते
हुए कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्माण
कार्य रुकवाने का आदेश देते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। शनिवार को
रायसी स्थित कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा ने उपजिलाधिकारी
को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि इंटर कालेज की सड़क किनारे काफी जमीन
स्थित है जिसमें से कुछ पर गांव के एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा करने के बाद
निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। प्रधानाचार्य ने उपजिलाधिकारी को पत्र
सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने
प्रधानाचार्य की शिकायत पर कोतवाली पुलिस को निर्माण कार्य रुकवाने के
निर्देश दिए। साथ ही प्रधानाचार्य को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया
है।