{"_id":"68e00459d5565491d00b369d","slug":"the-potholed-road-has-made-it-difficult-for-people-to-walk-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-803543-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गड्ढों में समा गई सड़क पर लोगों का चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गड्ढों में समा गई सड़क पर लोगों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर की कई क्षेत्रों में सड़कों की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि चलना-फिरना लोगों के लिए मुसीबत हो गया है। जगह-जगह बने गड्ढे आम जनता की परेशानी का सबब बन रहे हैं।
निगम की ज्यादातर सड़कें गड्ढों में समा गई हैं। इन सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सलेमपुर, रामनगर, मच्छी मोहल्ला, सोलानी पार्क के समीप, रामपुर से सालियर के बीच, रामनगर इंडस्ट्रियल आदि कई इलाकों में सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़कें हो गई हैं। गड्ढों में पानी भरने से इसका रूप और भी भयावह हो जाता है। पैदल चलने वाले बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए भी ये गड्ढे बड़ी मुसीबत बन गए हैं।
स्थानीय निवासी सुरेश कुमार का कहना है कि हर सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते समय डर बना रहता है कि कहीं बाइक फिसल न जाए। कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं स्कूल से बच्चों को छोड़ने और ले जाते समय रिक्शा पलटने की आशंका भी बनी रहती है। नगर निगम की ओर से सड़क मरम्मत की घोषणाएं तो खूब होती हैं पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। सड़कों में गड्ढों को मिट्टी या मलबे से भरकर खानापूर्ति की जा रही है। लोगों का कहना है कि जब सरकार जनता से टैक्स वसूल रही है। फिर आमजन को बेहतर सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है। लोगों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने प्रशासन से गड्ढों को भरने की मांग की है।