फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The population of 10 thousand yearns for water throughout the day

दिनभर पानी के लिए तरसी 10 हजार की आबादी

Sun, 19 Dec 2021 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
The population of 10 thousand yearns for water throughout the day
ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पश्चिमी अंबर तालाब की करीब 10 हजार की आबादी को दिनभर पानी के लिए तरसना पड़ा। अवकाश के चलते अधिकतर लोगों को घर के कामकाज निपटाने थे, लेकिन पानी की सप्लाई बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के पश्चिमी अंबर तालाब के कुछ हिस्से में जलसंस्थान गांधी वाटिका में लगे ट्यूबवेल से पुरानी लाइन से पानी की सप्लाई करता है। बीती रात गांधी वाटिका में लगे ट्यूबवेल की मोटर खराब हो गई। इससे टंकी में पानी नहीं भर पाया। रविवार सुबह लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ठंड अधिक होने और रविवार का अवकाश होने के चलते लोग सुबह देरी से उठे तो टंकियों में पानी नहीं था। एक दिन पहले भी पानी सप्लाई बाधित होने की कोई सूचना नहीं थी। ऐसे में उन्होंने वैकल्पिक तौर पर पानी की व्यवस्था भी नहीं की थी। इसके अलावा कामकाजी लोग अपने अधिकतर काम अवकाश वाले दिन ही निपटाते हैं, लेकिन रविवार को पानी नहीं आने से ये लोग काम भी नहीं कर पाए। अधिकारियों को फोन कर पानी की सप्लाई की जानकारी लेनी चाही, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। ऐसे में पश्चिमी अंबर तालाब की करीब दस हजार की आबादी को दिनभर बिना पानी के ही रहना पड़ा। जरूरी काम के लिए लोगों को सरकारी हैंडपंप से पानी ढोना पड़ा। जलसंस्थान के जेई हिमांशु त्यागी ने बताया कि शनिवार को मोटर खराब हो गई थी। रविवार को मोटर ठीक करवाने में ज्यादा समय लग गया। शाम को सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed