फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The police is scouring the horoscope of the junk

कबाड़ियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Sun, 15 Sep 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
The police is scouring the horoscope of the junk
भगवानपुर-हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित स्क्रैप गोदाम में दंपति और नौकर को बंधक बनाकर डकैती डालने के मामले में पुलिस कबाड़ियों की कुंडली खंगाल रही है। साथ ही शहर से देहात तक कबाड़ियों का सत्यापन किया जा रहा है। मामले में पुलिस रुड़की से लेकर वेस्ट यूपी तक के कबाड़ियों पर नजर गड़ाए है। वहीं, बरामद हुई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ज्वालापुर निवासी अय्यूब के स्क्रैप गोदाम पर ससुर इदरीश, सास फरीदा और नौकर दाऊद देखभाल करते हैं। शुक्रवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचे के बल पर तीनों को बंधक बनाकर गोदाम में डकैती डाली थी। बदमाश करीब डेढ़ कुंतल तांबा, करीब 45 हजार की नकदी, चार मोबाइल और महिला के जेवर ले गए थे। मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने एसओ अजय सिंह को लाइन हाजिर कर डकैती के खुलासे के लिए सीआईयू समेत तीन टीमें लगाई थीं। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस की शक की सुई लोकल कबाड़ियों पर ही घूम रही है। पुलिस रुड़की से वेस्ट यूपी तक के कबाड़ियों की कुंडली खंगाल रही है। इतना ही नहीं जिले के सभी कबाड़ियों का सत्यापन करने में जुटी है। साथ ही शक के आधार पर कुछ कबाड़ियों से पूछताछ कर रही है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed