फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The owner absconded with Rs 12 lakh on the pretext of selling the shop

Roorkee News: दुकान बेचने का झांसा देकर मालिक 12 लाख लेकर फरार

Tue, 04 Mar 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The owner absconded with Rs 12 lakh on the pretext of selling the shop
दुकान बेचने का झांसा देकर दुकान मालिक ने ग्राहक से लाखों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक मनदीप सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली को सुभाष नगर निवासी सत्येंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि अशोक कुमार पुत्र गणपत राम गली नंबर 4 रामनगर से पंद्रह लाख रुपये में एक दुकान खरीदने की बात तय हुई थी। 31 सितंबर 2020 को आठ लाख रुपये नकद, 15 दिसंबर 2023 को एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। 16 दिसंबर 2023 को तीन लाख रुपये चेक के माध्यम से अदा किए थे। बाकी तीन लाख रुपये 28 फरवरी 2024 को बैनामा करने पर अदा करने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि 28 फरवरी से दुकान मालिक अशोक कुमार बैनामा कराने के लिए उपस्थित नहीं हो पाया। उन्होंने दुकान मालिक से अपनी रकम वापस मांगी तो दुकान मालिक रकम लेकर घर से भी फरार हो गया। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोप में अशोक कुमार निवासी मकान नंबर 254 गली नंबर 4 रामनगर कोतवाली गंगनहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed