फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The miscreants tried to uproot the ATM

बदमाशों ने किया एटीएम मशीन उखाड़ने का प्रयास

Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The miscreants tried to uproot the ATM
झबरेड़ा। बदमाशों ने बंद पड़े एक एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया। इस बीच ग्रामीण की आंख खुल गई और उन्हाेंने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भलस्वगाज गांव में एसबीआई ने बिंडुखड़क गांव के मोड़ के पास एटीएम लगा रखा है। एटीएम दिन में खुला रहता है, जबकि रात को शटर लगाकर बंद कर दिया जाता है। बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे बदमाश एटीएम के पीछे की दीवार में नकाब लगाकर अंदर जा घुसे और एटीएम को उखाड़ने का प्रयास करने लगे। इस बीच पड़ोस में ही एक ग्रामीण की आंख खुल गई। आंख खुलने पर वह एटीएम के पास पहुंचे। उन्होेंने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी जाग गए। इससे बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एटीएम मशीन के कनेक्शन कटे मिले। पुलिस ने घटना की जानकारी बैंक मैनेजर को दी। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। एटीएम में कितनी रकम थी, इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed