फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The miscreants looted and looted passers-by

बदमाशों ने राहगीरों से मारपीट कर की लूटपाट

Wed, 21 Aug 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted and looted passers-by
लूट की घटना में घायल हुआ युवक। - फोटो : ROORKEE
लाठी और डंडों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रहे ग्रामीणों के साथ मारपीट कर जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने एक महिला को भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया और लूटपाट के बाद जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश में जंगल में घंटों कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनौता चौराहे पर मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। यहां आसपास के गांवों के ग्रामीण खरीदारी करने आते हैं। मंगलवार शाम सलमान निवासी नगला सलारू, सुशील निवासी हरजौली जट्ट, सन्नी निवासी मन्ना खेड़ी, संजय निवासी लहबोली समेत एक महिला और दो अन्य ग्रामीण खरीदारी कर बाइकों व साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग मंडावली से देवबंद सड़क को जोड़ने वाले राजवाहे वाले मार्ग पर पुलिया के पास पहुंचे तो लाठी डंडों से लैस करीब पांच से छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया। बदमाशों ने ग्रामीणों को बुरी तरह पीटा और सन्नी, संजय से आठ हजार रुपये, सलमान से दो हजार और अन्य ग्रामीणों की नकदी भी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने एक महिला के साथ भी बुरी तरह मारपीट की।
विज्ञापन

बीच बचाव करने पर बदमाशों ने दो ग्रामीणों को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे जंगल की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि बदमाश कच्छा बनियानधारी थे और सभी के हाथों में लाठी डंडे थे। इसके बाद पुलिस ने जंगल में घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सही से पता नहीं चल पाया है कि बदमाश कच्छा बनियानधारी थे या किसी अन्य गिरोह से। इस संबंध में पीड़ितों से सही से जानकारी ली जा रही है। बदमाशों की तलाश को पुलिस टीम लगाई गई है। आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बदमाश लोकल थे या बाहरी। तहरीर आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। -नवनीत सिंह, एसपी देहात
कच्छा बनियानधारी गिरोह सक्रिय होने की चर्चा
मंगलौर। एक साथ कई ग्रामीणों से मारपीटकर लूट की वारदात अंजाम देने के बाद क्षेत्र में कच्छा बनियानधारी गिरोह सक्रिय होने की चर्चा है। लोगों का कहना है कि यह गिरोह बरसात के मौसम में ही सक्रिय होता है। वहीं, मंगलवार की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
साप्ताहिक बाजार से लौट रहे ग्रामीणों से लूटपाट में कच्छा बनियानधारी गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा आम है। दूसरी ओर, पीड़ितों ने भी पुलिस से बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कच्छा बनियान में थे। लिहाजा इस चर्चा को और बल मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि की मानें तो कच्छा बनियान गिरोह बरसात में सक्रिय हो जाता है। इस गिरोह के लोग रात को वारदात करने निकलते हैं। इतना ही नहीं गिरोह के सदस्य कच्छे बनियान में होते हैं और अपने शरीर पर तेल लगाकर रखते हैं, जिससे कोई इन्हें पकड़ नहीं पाए। यह गिरोह लाठी डंडों से हमला कर लूटपाट करता है। गिरोह में करीब पांच से छह लोग होते हैं।

अफवाहें पड़ जाती हैं भारी
कच्छा बनियानधारी गिरोह के वारदात देने के अफवाह के चलते ग्रामीण गांवों में देर रात तक डंडा लेकर गश्त करते हैं। ऐसे में कोई संदेहास्पद व्यक्ति मिल जाता है तो वह भी अनायास पिट जाता है। एसपी देहात नवनीत सिंह का कहना है कि कच्छा बनियानधरी गिरोह की मात्र अफवाह है। ऐसा कोई गिरोह हरकत में नहीं है। उन्होंने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाहों के चलते कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे किसी व्यक्ति को हानि पहुंचे।

लूट की घटना में घायल हुआ युवक।

लूट की घटना में घायल हुआ युवक।- फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed