फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The meritorious people proved their talent

श्रेष्ठता सूची में जिले के 35 छात्रों का परचम

Tue, 14 Jul 2020 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
The meritorious people proved their talent
रुड़की/हरिद्वार। हरिद्वार के छात्रों ने न केवल जिले बल्कि प्रदेश की वरीयता सूची भी अपना परचम लहराया है। जिले के टॉप-10 में जहां 35 छात्रों ने जगह बनाई है तो वहीं प्रदेश की टॉप-10 सूची में भी हरिद्वार के 11 छात्र शामिल हैं। दो छात्रों तो प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले के 35 मेधावियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है, जिनमें रुड़की शहर के 17 छात्र शामिल हैं। हरिद्वार के आचार्यकुलम योगपीठ के आयुष शर्मा ने टॉप किया है तो वहीं डीएवी कनखल की रिया भाटिया और रुड़की केंद्रीय विद्यालय नंबर एक की गार्गी अंथवाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। रुड़की पब्लिक स्कूल के निपुन खंडुजा तीसरे स्थान पर हैं। रुड़की सेंटऐंस स्कूल की रमसा, ग्रीनवे स्कूल के मयंक सुहाग और नंदिनी मित्तल, मोंर्ट फोर्ट स्कूल की सिद्धी और वैष्णवी गुप्ता ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया है। डीपीएस रानीपुर की भाविका सोनेजा और रुड़की आर्मी पब्लिक स्कूल के सचिन उपाध्याय संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। सेंट मार्क्स ज्वालापुर की विदूषी शर्मा, केंद्रीय विद्यालय रानीपुर की त्रुति शर्मा और आरपीएस रुड़की के सचिन कुमार शाहू संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं। डीपीएस रानीपुर की इशिका गर्ग, गायत्री विद्यापीठ की प्राची गुप्ता, सेंटऐंस रुड़की की आरुषि अग्रवाल, आर्मी स्कूल रुड़की की श्रेया चौधरी और आचार्यकुलम् हरिद्वार की गीतांशी चौहान सातवें, डीपीएस रानीपुर की सांभवी सिद्धीदा, आचार्यकुलम् हरिद्वार की आकांक्षा और मोंर्ट फोर्ट रुड़की की इशिका गुप्ता आठवें पर रहीं। नौवें स्थान पर संयुक्त रूप से छह और दसवे स्थान पर संयुक्त रूप से पांच छात्रों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

--
केवि नंबर दो शत प्रतिशत परिणाम
रुड़की। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में विज्ञान और कामर्स दोनों ही संकायों में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कुमारी कुसुम पांडे ने 600 में से 579 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। नवदीप सैनी ने 578 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नवदीप को शारीरिक शिक्षा में 100 में से 100 अंक मिले हैं। वहीं, वाणिज्य संकाय में जीत सिंह धीमान ने अर्थशास्त्र में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए और 574 अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कुमारी सिया गुप्ता ने 560 अंकों के साथ वाणिज्य संकाय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार, शिक्षक डॉ. विपिन कुमार पांडे आदि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed