फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The mercury climbed to jam police, reprimand

जाम से चढ़ा पुलिस का पारा, फटकार

Mon, 27 Feb 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Mon, 27 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एडीबी की ओर से कराए जा रहे कार्यों से लग रहे जाम से सोमवार को पुलिस को पारा चढ़ गया। अधिकारियों ने साइड पहुंचकर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही राजमार्ग पर रखे सामान आदि को हटवा कर दिन के समय कोई भी ऐसा कार्य न करने की हिदायत दी जिससे यातायात बाधित हो।

 दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर कई दिनों से एडीबी की ओर से सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। मालवीय चौक से बीएसएम तिराहे के बीच लाइन डाली जा चुकी है, लेकिन सड़क पूरी तरह से क्षतिगस्त है। इससे वाहनों की आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। अब उपकारागार के सामने सीवर लाइन खोदने का काम चल रहा है। एडीबी ने इसके लिए एक साइड की पूरी सड़क खोद दी है। जिससे वाहनों की आवाजाही सड़क की एक ही साइड से हो रही है। सोमवार को भी खुदाई और लाइन डालने का काम चल रहा था, लेकिन एडीबी कर्मचारियों ने सड़क की दूसरी साइड पर सामान आदि डाल दिया। इससे हाईवे की दूसरी साइड भी संकरी हो गई। इससे मौके पर जाम की स्थिति बन गई। इससे बचने के लिए छोटे वाहन शहर के भीतर से निकलने लगे तो भीतर की यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान और कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल टीम के साथ उपकारागार के पास पहुंचे। यहां हाईवे पर सामान फैला देखकर अधिकारियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाकर साइड खाली कराई। उसके बाद वाहनों की आवाजाही हो पाई।
विज्ञापन


खोदी गई सड़कों पर जताई नाराजगी, ज्ञापन
 दून-दिल्ली हाईवे पर शहर में खोदी गई सड़क से परेशान लोगों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिलकर नाराजगी जताई। साथ ही कार्यों में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहरवासियों और राहगीरों को समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के पार्षद और कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास त्यागी के नेतृत्व में सोमवार सुबह लोग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि शहर में हाईवे पर एडीबी की ओर से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन के कार्य में हीलाहवाली बरती जा रही है, जिससे लोगों की आए दिन फजीहत हो रही है। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त कर छोड़ दिया गया है, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही दिनभर धूल मिट्टी से लोगों का बुरा हाल है। उन्होंने क्षतिग्रस्त कर छोड़ी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने और कार्यों को जल्द कराने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में विनय सैनी, विष्णुदत्त दीक्षित, विक्रांत पुंडीर, राजेंद्र त्यागी, सोमप्रकाश, अनिरुद्ध कुमार, समय सिंह सैनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed