फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The measurement of consolidation will not stop at any cost

Roorkee News: किसी कीमत पर नहीं रुकेगी चकबंदी की पैमाइश

Wed, 17 Dec 2025 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The measurement of consolidation will not stop at any cost
रुड़की ​स्थित चकबंदी विभाग के दफ्तर में पैमाइश को लेकर वार्ता करते किसान। स्वयं
इब्राहिमपुर गांव में पैमाइश के विवाद पर दोनों पक्षों के लोग तहसील स्थित चकबंदी विभाग के दफ्तर में पहुंचे। इस दौरान भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करते हुए कहा कि पैमाइश में जो भी शंकाएं हैं उसे अधिकारी दूर करेंगे। किसी भी कीमत पर पैमाइश का काम नहीं रुकेगा। करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद दोनों पक्ष पैमाइश पर रजामंद होकर लाैट गए।
विज्ञापन




इब्राहिमपुर मसाई गांव में एक पक्ष के करीब 10-12 किसान चकबंदी पैमाइश का विरोध कर रहे थे। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ के नेतृत्व में मसाई के किसानों की समस्या पर प्रदर्शन भी किया गया था। मामला तहसील प्रशासन तक पहुंचने पर पैमाइश करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में विवाद न हो इसलिए बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम मसाई कला गांव में पैमाइश करने पहुंची। यहां एक पक्ष ने पैमाइश का विरोध किया और दूसरे ने इसे सही बताया। इस बीच कुछ किसानों ने पैमाइश में उनकी जमीन दूसरे किसानों के हक में जाने की बात की रुकावट पैदा करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने पैमाइश जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने बताया कि दोनों पक्षों में पैमाइश कराने पर रजामंदी बनी है। काम में पारदर्शिता बनी रहे यह बात तहसील प्रशासन के अधिकारियों से कही गई है। इस मौके पर प्रधान घनश्याम, सचिन टोड़ा, महेंद्र मास्टर, भजनलाल, सतीश, नाजिम, प्रदीप और सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed