फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The matter worsened after filling the hookah, the wife left her hand on the husband

हुक्का भरने पर बिगड़ी बात, पत्नी ने पति पर छोड़ा हाथ

Sat, 11 Dec 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The matter worsened after filling the hookah, the wife left her hand on the husband
हुक्के की चिलम भरने के लिए कहना पत्नी को इतना नागवार गुजरा की उसने पति की पिटाई कर दी। साथ ही घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, चिलम भी तोड़ डाली। परेशान पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। मामला बुजुर्ग दंपती का होने पर पुलिस ने उसे समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित केल्हनपुर गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग शनिवार को कोतवाली पहुंचा। बताया कि वह हुक्का पीने का आदी है। रोजाना सुबह उठते ही हुक्का पीता है। शनिवार सुबह उसने पत्नी से हुक्के की चिलम भरने की बात कही। इस पर वह भड़क गई और गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी और हुक्के की चिलम भी फोड़ डाली। साथ ही उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। बुजुर्ग ने बताया कि पत्नी ने हुक्का पीने पर घर में न घुसने की धमकी दी है। इस पर पुलिस ने बुजुर्ग को हुक्का पीने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही भविष्य में हुक्का छोड़ने की भी सलाह दी। इसके बाद बुजुर्ग को घर भेज दिया। वहीं, हुक्का पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद कोतवाली में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed