{"_id":"5783dd4b4f1c1b0f7a13db0f","slug":"the-mastermind-of-the-gang-who-copied-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारसन। ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने वाले आरोपी मास्टरमाइंड मुकेश सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी की संपत्ति की जांच के साथ-साथ उन छात्रों की जांच में भी जुट गई है जिन्होंने आरोपी के इंस्टीट्यूट से पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को विजिलेंस की टीम ने नारसन क्षेत्र में ओजस्वी करियर इंस्टीट्यूट में छापा मारकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी मुकेश सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब नकल कराने के गोरखधंधे से अर्जित की गई संपत्ति और इससे लाभान्वित होने वाले छात्रों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। गिरोह के मास्टर माइंड की हर स्तर से जांच की जा रही है। बताया गया है कि करीब सात वर्ष पहले एक छोटे से कमरे से शुरू किया गया ओजस्वी इंस्टीट्यूट बड़ी इमारतों में तब्दील हो गया है। माना जा रहा है कि इंस्टीट्यूट की यह तरक्की नकल के गोरखधंधे के आधार पर हुई है। छापामारी के दौरान पुलिस ने इंस्टीट्यूट से रजिस्टर आदि भी जब्त किए गए थे। उसके आधार पर पुलिस रजिस्टर में दर्ज उन छात्रों की पड़ताल करने में जुट गई है। जिन्होंने इस इंस्टीट्यूट में पढ़ते हुए सरकारी विभागों में नौकरी हासिल की है। सूत्रों के अनुसार पुुलिस छह-सात छात्रों को शक के दायरे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी सुखपाल सिंह मान ने बताया कि आरोपी मुकेश को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों एवं इससे लाभान्वित होने वाले लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन