{"_id":"5e0a424c8ebc3e87ff46d1a6","slug":"the-main-accused-in-the-robbery-of-the-youth-arrested-roorkee-news-drn3311492133","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से हुई लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से हुई लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मंगलौर। रिश्तेदारी में आए गाजियाबाद के एक युवक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, तमंचा तथा लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को देख मुख्य आरोपी ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। उसे पुलिस ने रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बीते शुक्रवार को थाना कविनगर गाजियाबाद निवासी कन्हैया कुमार अपने भाई से मिलने मंगलौर क्षेत्र के उदलहेड़ी गांव आया था। तभी देवबंद तिराहे के पास उसे बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने बाइक पर बैठा लिया था। कुछ दूरी पर उसके दो अन्य साथी मिले थे। उन्हें भी उसने बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद कन्हैया कुमार से तमंचे के बल पर आरोपियों ने 10 हजार की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया था। ग्रामीणों को आता देख आरोपी अपनी बाइक को मौके पर छोड़ फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने बाइक के सहारे बदमाशों तक पहुंचने का रास्ता तलाश लिया था। दो बदमाशों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। उनके बताए अनुसार सोमवार को तीसरे व मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस कोतवाली क्षेत्र के गांव लिब्बरहेड़ी पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी ने चाकू से अपने शरीर को लहूलुहान कर लिया। इसे देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने आरोपी को चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपक लिब्बरहेड़ी का रहने वाला है, जोकि बाइक पर लिफ्ट देकर पीड़ित को ले गया था, जहां उसके दो अन्य साथी रोहित निवासी कुरड़ी तथा अंकित निवासी झबीरन जट्ट भी उसके साथ शामिल हो गए थे। उन्होंने पीड़ित के साथ लूटपाट की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह हजार दो सौ रुपये की नकदी, एक तमंचा तथा लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पीड़ित ने तीनों आरोपियों की शिनाख्त की है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।