फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The loaves of politics are being baked on the board of controversies

विवाद के बाद बदला शिलापट्ट, फिर भी उपजा विवाद

Wed, 08 Sep 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The loaves of politics are being baked on the board of controversies
रुड़की। गणेशपुर पुल चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के शिलापट्ट को लेकर हुए विवाद के बाद शिलापट्ट बदलकर विधायक देशराज कर्णवाल और विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नाम लिख दिया गया है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शिलापट्ट पर विधायक हाजी फुरकान अहमद का नाम न होने से विवाद ने फिर से तूल पकड़ लिया है। इससे लगता है नेता शिलापट्ट के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को गणेशपुर पुल चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया था। इस दौरान झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रतिनिधि एवं नामित पार्षद सतीश शर्मा ने शिलापट्ट पर विधायक का नाम न होने पर हंगामा कर दिया था। उन्होंने मेयर गौरव गोयल पर रातों रात विधायक के नाम पर अपना नाम लिखवाने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुख्य नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने अवर अभियंता का स्पष्टीकरण तलब किया था। विवाद बढ़ा तो मंगलवार को नगर निगम की ओर से प्रतिमा के शिलापट्ट बदल दिया गया। इस पर विधायक प्रदीप बत्रा के अलावा मेयर गौरव गोयल, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल व खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का नाम लिखा गया है, लेकिन मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस की ओर से सवाल पूछा गया कि जब नगर निगम चार विधानसभा क्षेत्र से मिलकर बना है तो शिलापट्ट पर भाजपा के ही तीन विधायकों के नाम क्यों हैं? नियमानुसार कलियर विधायक फुरकान अहमद का नाम भी शिलापट्ट पर होना चाहिए। उधर, विधायक फुरकान अहमद का कहना है कि भाजपा के नेताओं को नाम की तो जरूरत है, लेकिन काम करने की नहीं। कहा कि वह नाम नहीं काम पर विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed