{"_id":"5883997c4f1c1b701beffbcb","slug":"the-list-of-prisoners-sought-kukyaton","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों से मांगी कुख्यातों की लिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलों से मांगी कुख्यातों की लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की संवेदनशीलता और सुनील राठी की सक्रियता के बाद अब जेल प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मामला उजागर होने के बाद जेल प्रशासन ने प्रदेश की सभी जेलों से कुख्यातों की लिस्ट मांगी है। हालांकि राठी को अन्यत्र शिफ्ट करने के मामले में फिलहाल जेल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सुनील राठी के नाम से रुड़की और हरिद्वार के व्यापारियों से चौथ मांगने के मामले में एक ओर जहां पुलिस की ओर से जांच चल रही है। दूसरी ओर जेल प्रशासन भी इस पर मंथन कर रहा है। फिलहाल राठी को अन्यत्र शिफ्ट करने के संबंध में उच्च अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। मालूम हो कि राठी को पहले गुपचुप तरीके से हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया था। इस पर सवाल उठने के बाद आईजी जेल ने उसे अन्यत्र शिफ्ट करने की बात कही थी। लेकिन, दो माह बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं की।
अब जब फिर व्यापारियों को सुनील राठी के नाम से धमकी देने का मामला सामने आया है तो जेल प्रशासन हरकत में आया है। यही कारण है कि उत्तराखंड की विभिन्न जेलों में बंद कुख्यातों की लिस्ट मुख्यालय से मांगी गई है। दूसरी ओर धमकी के मामले में पुलिस और एसओजी की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में संबंधित व्यापारियों और आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में एसएसपी राजीव स्वरूप का कहना है फिलहाल किसी की ओर से शिकायत नहीं की गई है। इस संबंध में हरिद्वार के जेलर एनके सिंह का कहना है कि राठी को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने का निर्णय मुख्यालय से होना है। फिलहाल इस संबंध में उन्हें कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।