{"_id":"6102e8a08ebc3e091b104011","slug":"the-line-of-the-complainants-in-front-of-the-vacant-seats-roorkee-news-drn3859569115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली सीटों के सामने लगी फरियादियों की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली सीटों के सामने लगी फरियादियों की लाइन
विज्ञापन
रुड़की। तहसील परिसर में स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में खाली पड़ी सीट के सामने फरियादियों की लंबी लाइन लगी थी। पूछने पर पता चला कि वैैसे तो विभाग में कोई सुनने वाला नहीं है। जैसे तैसे एक अधिकारी सीट पर बैठकर काम कर रहे थे तो वह भी काफी देर से गायब हैं। कुछ फरियादी इंतजार कर वापस भी लौट गए।
खाद्य आपूर्ति विभाग में आए दिन फरियादी अपने राशन कार्ड ऑनलाइन करने और नाम जुड़वाने व कटवाने संबंधित काम लेकर पहुंचते हैं। कुछ के काम हो जाते हैं तो कुछ को अगले दिन के लिए टाल दिया जाता है। बृहस्पतिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में दोपहर करीब 12 बजे लोगों की भीड़ जमा थी। उस दौरान सीट से अधिकारी गायब था। पूछने पर पता चला कि कुछ लोग अपने कार्ड ऑनलाइन करवाने के लिए आए थे। भारापुर भौरी निवासी साजिद अपने कार्ड में यूनिट बढ़वाने के लिए पहुंचे थे। सलेमपुर निवासी इंतजार और रहमान अपने कार्ड को ऑनलाइन करवाने के लिए आए थे। इनका कहना था कि तीन दिन से वह विभाग में आ रहे हैं। कभी कार्ड में कमी तो कभी दस्तावेजों में कमी बताकर लौटाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आकर देखा तो सीट पर अधिकारी ही मौजूद नहीं हैं। पूछने पर आसपास के लोगों ने बताया कि काफी देर पहले अधिकारी कुछ देर में लौट आने की बात कहकर गए थे, लेकिन अब तक नहीं लौटे। ऐसे में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। मामले में खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर सुधीर त्रिपाठी का कहना है कि फिलहाल वह अवकाश पर चल रहे हैं। स्टाफ कम होने के चलते कुछ दिक्कतें आ रही है। व्यवस्थाएं जल्द ही सुधार ली जाएंगी।