{"_id":"586690f64f1c1b265eeec6e3","slug":"the-last-day-of-the-old-notes-accumulated-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन जमा हुए दो करोड़ के पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन जमा हुए दो करोड़ के पुराने नोट
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से देहात तक शुक्रवार को लोगों ने एक हजार और पांच सौ के पुराने नोटों को अंतिम विदाई दी। इस दौरान रुड़की से जुड़ी एसबीआई की 18 शाखाओं में करीब एक करोड़ रुपये के नोट जमा हुए। जबकि पीएनबी समेत अन्य बैंकों में भी इतनी ही राशि लोगों ने जमा कराई। इसके अलावा अधिकतर बैंकों में दिनभर कैश का टोटा बना रहा। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार यानी 30 दिसंबर 2016 को बड़े पुराने नोट चलन से बाहर हो गए। हालांकि नियमानुसार आरबीआई में मार्च तक इन्हें जमा किया जा सकता है। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में अंतिम दिन लोगों ने घरों में ढूंढ़-ढूंढ़कर पुराने नोट निकाले और जमा कराए। यही कारण रहा कि अन्य दिनों की अपेक्षा बैंकों में फिर भीड़ नजर आई। स्थिति यह रही कि सीबीआरआई की एसबीआई शाखा में दस लाख रुपये के पुराने नोट जमा हुए। एसबीआई की अन्य शाखाओं में भी दिनभर पुराने नोट जमा होते रहे। पीएनबी सहित अन्य बैंकों में भी नोट जमा करने वालों की कतारें लगी रहीं। अधिकतर बैंकों में निर्धारित समय के बाद भी पुराने नोट जमा किए गए। शहर में एक ओर जहां पुराने नोटों को विदाई दी गई वहीं अधिकतर बैंकों और एटीएम में कैश की दिक्कत बनी रही। एसबीआई की मुख्य शाखा में शुक्रवार को लोगों को अधिकतम चार हजार रुपये दिए गए। एसबीआई मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक जयशंकर के अनुसार तीन जनवरी के बाद ही नगदी आने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को पेंशन और सैलरी के लिए इंतजार करना होगा।
सैन्य परिसर के एटीएम में नहीं कैश की कमी
शहर में लगे अधिकतर एटीएम जहां ठप रहे वहीं बीईजी परिसर स्थित एटीएम में कैश की दिक्कत नहीं रही। बैंक अधिकारियों के अनुसार सैन्य परिसर स्थित बैंक और एटीएम में नगदी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खासतौर से परिसर के एटीएम में पैसे की कमी नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
लोगों ने की एक्सेस बैंक की शिकायत
भाजपाइयों ने सिविल लाइंस स्थित एक्सेस बैंक प्रबंधन की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी और मीडिया प्रभारी अमित प्रजापति की ओर से की गई शिकायत में प्रबंधन पर लोगों से अभद्रता का आरोप लगाया गया है।