फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The largest batch of smacks ever caught in the district

लाखों की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The largest batch of smacks ever caught in the district
रुड़की/भगवानपुर। पुलिस ने जिले में स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप के साथ दो तस्करों के गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 120 ग्राम स्मैक और चार लाख से अधिक की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने स्मैक की बाजार में कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी है। हालांकि, छापामारी के दौरान मुख्य आरोपी पुलिस से बचकर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किए दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात एसके सिंह ने स्मैक की बड़ी खेप पकड़े जाने की घटना का खुलासा किया। एसपी देहात ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र में काफी दिनों से स्मैक की तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर एसओ भगवानपुर संजीव थपलियाल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। बुधवार रात पुलिस टीम तेज्जूपुर के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोक लिया। उन्होंने पूछताछ में अपना नाम व पता जुबैर पुत्र कय्यूब निवासी ग्राम शहीदवाला ग्रंट, थाना बुग्गावाला और जावेद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम खेलपुर, थाना भगवानपुर बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो जुबैर के पास से छह ग्राम स्मैक, 3270 रुपये और जावेद के पास से सात ग्राम स्मैक, 2730 रुपये मिले। दोनों ने पूछताछ में बताया कि स्मैक वह मुकर्रम पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम सिरचंदी, भगवानपुर से खरीदकर लाए थे। पुलिस ने रात में ही मुकर्रम के घर दबिश दी, लेकिन वह पहले ही भाग निकला। चेकिंग में उसके घर से 107 ग्राम स्मैक और 4,27,500 रुपये बरामद हुए। एसपी देहात ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत बाजार में करीब आठ लाख रुपये है। मुकर्रम बरेली से स्मैक लाकर क्षेत्र में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसओ संजीव थपलियाल, एसआई प्रदीप रावत, एसआई प्रकाश राणा, एसआई नरेंद्र तोमर, एसआई संत सिंह, एसआई गीता चौहान, एसआई शहजाद अली समेत सिपाही संदीप राणा, अजीत तोमर, लाल सिंह, गीतम और ललित।
--
मुखबिर की सूचना पर पिछाया जाल
जिले में अभी तक पुलिस ने स्मैक की इतनी बड़ी खेप और उसके साथ इतनी नगदी पहले कभी नहीं पकड़ी। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर ने पक्की सूचना दी थी कि सिरचंदी गांव में मुकर्रम बड़े स्तर पर स्मैक की तस्करी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर पूरी योजना के तहत इतनी बड़ी खेप पकड़ी।
--
युवाओं की नशों में दौड़ रहा ‘सूखा नशा’
सिरचंदी समेत तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भी हो रहा स्मैक का कारोबार
सत्यपाल सैनी
भगवानपुर। शहरी चकाचौंध में युवा नशे के आदी हो रहे हैं। सूखा नशा के रूप में यह जहर अब ग्रामीण अंचल के युवाओं की नशों में तेजी से घुलता जा रहा है। भगवानपुर क्षेत्र में स्मैक की इतनी बड़ी खेप पकड़ा जाना इसी तरफ इशारा कर रहा है।

कच्ची शराब की बिक्री देहात क्षेत्र में पहले आम बात थी, लेकिन जैसे-जैसे शहर की चकाचौंध का असर ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहा है, उसका असर भी देखने को मिल रहा है। अब ग्रामीण अंचल में भी सूखा और खतरनाक नशा अपनी जड़ें जमा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवा चरस, गांजा और स्मैक का नशा कर रहे हैं। तस्कर मोटे मुनाफे के लिए युवाओं को सूखे नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। पुलिस ने भले ही पहली बार स्मैक की इतनी बड़ी खेप पकड़ी है, लेकिन यह किसी से छिपा नहीं है कि क्षेत्र के कई गांवों में स्मैक की तस्करी बड़े स्तर पर हो रही है। पुलिस का तर्क है कि स्मैक की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन बड़ी बात यह है कि बरेली से स्मैक आसानी से क्षेत्र में पहुंच जाती है और पुलिस को इसकी भनक तक तक नहीं लग पाती है। एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि कहीं भी स्मैक की तस्करी हो रही हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का पहचान गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed