फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   the innnocent handover to the granmfather

मासूम को किया नाना के सुपुर्द

Tue, 20 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 20 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
टोपी वाली धर्मशाला में लावारिस मिले चार साल के मासूम सागर को स्थानीय पुलिस ने उसके नाना के सुपुर्द कर दिया। देर रात ही नाना अपने नातिन को लेकर लौट गए। 
विज्ञापन

शनिवार को रामघाट के पास टोपी वाली धर्मशाला के कमरा संख्या 14 से एक मासूम के रोने की आवाज सुनाई दी थी। कमरा भीतर से बंद देख धर्मशाला प्रबंधन के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो कमरे में एक मासूम रोता बिलखता मिला।
विज्ञापन


दीवार पर खून से कुछ मोबाइल फोन नंबर लिखे हुए थे और चद्दर भी खून से सनी हुई थी। एक मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क होने के बाद स्पष्ट हुआ था कि महिला अपने प्रेमी के साथ कई दिन पूर्व फरार हो गई थी और यह मासूम उसका बेटा है। शुक्रवार को धर्मशाला में ही युगल ठहरा था। युवक ने अपना नाम राकेश पुत्र विनय लोहार, निवासी कोहान, भिवानी,  हरियाणा दर्ज कराया था। एसएसआई गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात मासूम सागर पुत्र विनीत का नाना खजान एवं फूफा निवासीगण जाट कालोनी कलानौर खुर्द रोहतक हरियाणा पहुंच गए थे, उनकी सुपुर्दगी में मासूम को दे दिया गया। महिला और उसके प्रेमी की हरियाणा पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed