फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The harsh winter will haunt you now

21-22 जनवरी को बरसात की संभावना

Tue, 18 Jan 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
The harsh winter will haunt you now
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जनपद में 21 व 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। आईआईटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के नोडल अधिकारी प्रो. आशीष पांडेय ने बताया कि हरिद्वार में 22 जनवरी को 30 मिलीमीटर और देहरादून एवं पौड़ी गढ़वाल में 21 जनवरी को 5 मिलीमीटर एवं 22 जनवरी को क्रमश: 35 व 20 मिलीमीटर बरसात होने का पूर्वानुमान है। वहीं 19 जनवरी को हरिद्वार के मैदानी भागों में कुछ स्थानों पर घना कोहरे और शीत लहर चल सकती है।
विज्ञापन

वहीं बहादराबाद, भगवानपुर, खानपुर, लक्सर, नारसन और रुड़की ब्लॉक में भगवानपुर ब्लॉक में 21 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। 22 जनवरी को बहादराबाद ब्लॉक में 30 मिलीमीटर, भगवानपुर और खानपुर ब्लॉक में 40 मिलीमीटर, लक्सर ब्लॉक में 42 मिलीमीटर, नारसन ब्लॉक में 50 मिलीमीटर व रुड़की ब्लॉक में 43 मिलीमीटर बरसात का पूर्वानुमान है। पूर्वानुमान के आधार पर रुड़की, नारसन और खानपुर ब्लॉक में 22 जनवरी को 50 से 75 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है जबकि बहादराबाद, भगवानपुर, लक्सर ब्लॉक में बरसात होने की संभावना 25 से 50 प्रतिशत तक है।
विज्ञापन

परियोजना के तकनीकी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार कोल्ड डे की स्थिति की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस कम हो। इसके अलावा जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो जाता है तो शीतलहर के पूर्वानुमान की सूचना दी जाती है। आगामी मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने किसान भाइयों को सलाह दी है कि किसान भाई गेहूं, गन्ना, सरसों, मटर, आलू और चारा फसलों की सिंचाई न करें। 23 जनवरी तक सब्जियों व अन्य फसलों पर कीटनाशकों व उर्वरकों का प्रयोग करने से बचें। पशुओं का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed