{"_id":"6373c2c1da9c571f551521cf","slug":"the-groom-who-came-for-the-second-marriage-reached-the-lock-up-roorkee-news-drn428246339","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी करने आए दूल्हा पहुंचे हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी करने आए दूल्हा पहुंचे हवालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी शादी करने पहुंचा एक दूल्हा हवालात पहुंच गया। महिला की सूचना पर पुलिस ने पति समेत उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दोनों पक्षों मेें सुलह के प्रयास चल रहे हैं।
मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह वर्तमान में गांव की महिला प्रधान है। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व देवबंद थाना क्षेत्र के सांपला में हुई थी। शादी के बाद उसके एक पुत्र भी हुआ। आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद दहेज की मांग कर मारपीट करने लगा। इसके बाद वह पति से अलग होकर मायके में रहने लगी।
सोमवार को महिला को सूचना मिली कि उसका पति मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में दूसरी शादी करने पहुंचा है। सूचना पर महिला अपनी मां के साथ टांडा भनेड़ा गांव पहुंची। वहां पर शादी में दूल्हा बनकर पहुंचे अपने पति से दूसरी शादी करने का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर दूल्हे और उसके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और दूल्हे समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।