फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The girl absconded with her lover, the young man's family also locked the house and ran away

Roorkee News: युवती प्रेमी संग फरार, युवक के परिजन भी घर बंद करके भागे

Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The girl absconded with her lover, the young man's family also locked the house and ran away
एक युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे तो ताला लगा मिला। आसपास पता किया तो वह दो दिन से घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। वह करीब दो माह पहले ही 18 वर्ष की हुई थी। इस बीच उन्हें पता चला कि कॉलोनी स्थित एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस पर उन्होंने बेटी को समझाया और उसे कॉलेज खुद ही छोड़ने व कॉलेज से घर लाने लगे।
विज्ञापन


बताया कि बुधवार की रात उनकी आंख खुली तो वह घर से गायब थी। उसकी आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच वह युवक के घर पहुंचे तो ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि वह दो दिन पहले ही ताला लगाकर कहीं गए हैं। आरोप है कि युवक और उसके परिजन योजना तैयार कर उनकी बेटी को बहलाफुसलाकर ले गए हैं। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि युवती और युवक की संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed