फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The driver had stolen the truck full of pipes, arrested

Roorkee News: चालक ने ही चुराया था पाइपों से भरा ट्रक, गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2023 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The driver had stolen the truck full of pipes, arrested
क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर के पास से चोरी लाखों की कीमत के लोहे के पाइपों से भरा ट्रक उसके चालक ने ही चुराया था। पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर ट्रक भी माल समेत बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन




ग्राम पनियाला चंदापुर निवासी ट्रक मालिक नावेद बुधवार को नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी ट्रक चालक इरफान को लेकर दिल्ली से ट्रक में लाखों रुपये के लोहे के पाइप लेकर देहरादून जा रहा था। शाम को ट्रक चालक ने मालिक को ग्राम पनियाला के पास हाईवे पर उतार दिया और ट्रक अपने गांव के पास खड़ा करके घर सोने चला गया। सुबह होने पर ट्रक चालक ने ट्रक मालिक व पुलिस को सूचना दी कि ट्रक माल सहित चोरी हो गया है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चालक ही ट्रक को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसपर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में इरफान ने बताया कि उसने ही ट्रक चोरी किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ट्रक को सामान सहित नन्हेड़ा गांव के निकट सुनसान मार्ग पर धंसा हुआ बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मार्ग में ट्रक धंस जाने से वह उसे छोड़कर घर आ गया और ट्रक चोरी होने जाने की कहानी बना दी। आरोपी पहले ही एक बार सीमेंट से भरे ट्रक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed