फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The devotees of Char Dham will be under the surveillance of five CCTV cameras at Narsan border

Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर पांच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे चारधाम के श्रद्धालु

Tue, 22 Apr 2025 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The devotees of Char Dham will be under the surveillance of five CCTV cameras at Narsan border

विज्ञापन
रुड़की। चारधाम यात्रा के लिए बॉर्डर पर हो रही व्यवस्थाओं को आरटीओ (देहरादून) संदीप सैनी ने परखा है। वहां पर पांच सीसीटीवी कैमरे स्थापित हो गए हैं। जिनसे चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की गतिविधियों और वहां पर होने वाले कामों की निगरानी होगी। इस मौके पर उन्होंने वहां जल्द सुविधा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।साउंड सिस्टम और दो कंप्यूटर के अलावा वहां पर जनरेटर की भी व्यवस्था हो रही है। ताकि चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं को जरूरी और आवश्यक बातों का प्रचार प्रसार माइक से किया जा सके। 20 नंबर का एक कक्ष भी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की ओर से तैयार किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के वाहनों के लिए जारी हो रहे ग्रीन कार्ड के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का काउंटर भी लगाए जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षित और सुगम यात्रा श्रद्धालुओं को मिल पाए, इसके लिए भी बॉर्डर पर तमाम व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सोमवार को आरटीओ देहरादून संदीप सैनी ने नारसन बॉर्डर का दोबारा निरीक्षण किया। इस बीच वहां पर लगाए गए पांच सीसीटीवी कैमरा को उन्होंने देखा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के लग जाने से अब वहां पर होने वाले कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी। जबकि चारधाम यात्रा की गतिविधियों को भी एक जगह से मॉनिटरिंग किया जा सकता है। इस बीच उन्होंने कहा कि यहां पर जल्द माइक सिस्टम लगा दिया जाए ताकि श्रद्धालुओं को आवश्यक और जरूरी बातें लाउडस्पीकर से बताई जा सकें। वहां पर दो कंप्यूटर भी लगाए गए। जबकि जो जनरेटर खराब पड़ा था, उसको भी ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कोर कॉलेज के पास क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अधूरे पड़े ऑटोमेशन काम को भी जल्द निपटाने की बात कही। इस मौके पर एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण पलारिया, जितेंद्र चंद, केके बिजलवान और नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed