{"_id":"9a386042b7d447d6fdea9775ff4d546f","slug":"the-court-questioned-the-iit-management-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने किया आईआईटी प्रबंधन का जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट ने किया आईआईटी प्रबंधन का जवाब तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। आईआईटी रुड़की में कर्मचारी यूनियन चुनाव का विवाद हाईकोर्ट पहुंचने के बाद अब छह सप्ताह में जवाब तलब किया गया है। साथ ही जांच के लिए आईआईटी प्रबंधन को उच्च स्तरीय कमेटी गठन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आईआईटी में लगभग 20 दिन पहले कर्मचारी यूनियन का चुनाव कराया गया था, जिसमें विनोद कुमार सैनी अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। मामले में विवाद उस समय सामने आया जब यह बात उजागर हुई कि आईआईटी के सहारनपुर कैंपस में मतदान कर्मियों की संख्या से भी ज्यादा मत डाले गए हैं। इसे लेकर आईआईटी कर्मचारी और यूनियन के पूर्व अध्यक्ष उमेश कुमार चौहान ने आईआईटी प्रबंधन से शिकायत कर जांच की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि आमतौर पर क्षेत्र में सौ प्रतिशत मतदान पर सवाल खड़े होते हैं, लेकिन आईआईटी के सहारनपुर कैंपस में 36 कर्मी होने के बावजूद वहां 42 वोट डाले गए हैं, जो कि संभव नहीं है। उमेश चौहान के अनुसार कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के बाद आईआईटी प्रबंधन को उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छह सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन