फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The couple returned home for a year without a visa

एक साल बिना वीजा के रहा दंपति लौटा घर

Wed, 23 Oct 2019 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
The couple returned home for a year without a visa
एक साल पूर्व नौकरी करने गया एक दंपति किसी तरह वापस घर लौट आया। दंपति ने एक प्लेसमेंट कंपनी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि उन्हें कंपनी ने एक साल के वीजा की जगह 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भेजा। कंपनी की ओर से उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुगुल नारसन निवासी टीनू आनंद व पत्नी रितू ने बताया कि एक साल पूर्व एक प्लेसमेंट कंपनी ने उन्हें मलयेशिया में नौकरी दिलवाने की बात कही थी। साथ ही बताया था कि कंपनी की ओर से एक साल का वीजा बनवाने के बाद मलयेशिया भेजा जाता है। इसके लिए कंपनी ने उनसे मोटी रकम ली थी। बताया कि एक साल पूर्व कंपनी ने दोनों को वीजा पर मलयेशिया भेज दिया था। यहां आने पर पता चला कि वीजा एक साल का नहीं, बल्कि 15 दिन का टूरिस्ट वीजा है। उन्होंने कंपनी से संपर्क किया तो कुछ जवाब नहीं दिया गया। बताया कि दोनों मलयेशिया में बिना वीजा के एक साल तक बुरे हालात में रहे। किसी तरह वे कुछ दिन पूर्व मलयेशिया से भारत पहुंचे और अपने घर आए। दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed