फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The corporation team confiscated the goods and demolished the encroachments

Roorkee News: निगम की टीम ने जब्त किया सामान, कब्जे ढहाए

Fri, 05 Dec 2025 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The corporation team confiscated the goods and demolished the encroachments
अतिक्रमण हटाती निगम की टीम। स्वयं
नगर में बीते कई दिनों से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। अभियान के तहत टीम ने गणेशपुर पुल से अभियान शुरू करते हुए रेलवे स्टेशन क्षेत्र तक पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने कई जगह से दुकानों के बाहर टिनशेड उखाड़ दिए और सामान जब्त कर लिया। इस दौरान टीम के साथ जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन




अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने कई व्यापारियों का सामान जब्त किया और 20 से अधिक लोगों के चालान काटे गए। 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


अभियान नगर निगम के वरिष्ठ कर निर्धारण अधिकारी एसपी गुप्ता और सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार के नेतृत्व में चलाया गया। टीम के साथ राजस्व, पुलिस और निगम कर्मचारियों की संयुक्त मौजूदगी रही। कई स्थानों पर जहां अतिक्रमण अत्यधिक था, वहां जेसीबी चलाकर कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान कई स्थानों पर लोगाें ने पक्के पटरे बनाए हुए हैं और कुछ दुकानाें के बाहर सड़क पर जनरेटर रखकर कब्जा किया गया था। टीम ने सभी अवैध कब्जाें को हटा दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में सख्ती से अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed